शिवपुरी में स्वच्छता अभियान तेज, नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्यवाही - Shivpuri



शिवपुरी - शहर में बढ़ती गंदगी और अव्यवस्था पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देश हैं कि शहर में स्वच्छता दिखनी चाहिए। 


निर्देशानुसार नगर पालिका सीएमओ श्री इशांक धाकड़ के नेतृत्व में मंगलवार को प्रातः 7 बजे से घोड़ा चौराहा से पोहरी बस स्टैंड तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।


अभियान के दौरान दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन के उपयोग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पॉलिथीन जब्त की गई जिन दुकानदारों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों के सामने गंदगी फैलाई जा रही थी, उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वे कचरा डस्टबिन में डालें एवं नगर पालिका की सुबह-शाम चलने वाली कचरा गाड़ियों में ही निस्तारित करें।


कचरा पात्र रखने के निर्देश

नगर पालिका टीम ने जूस सेंटर, चाय स्टॉल, पान दुकानों एवं होटल संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने और कचरा पात्र अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए साथ ही पैदल मार्च निकालकर आमजन एवं व्यापारियों को जागरूक किया गया सड़क पर अव्यवस्था फैलाने वाले ठेला चालकों को भी निर्देशित किया गया कि वे मुख्य मार्ग पर ठेले न लगाएं और निर्धारित स्थान पर ही संचालन करें।


चालानी कार्यवाही

अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों पर चालानी कार्रवाई भी की गई एक गन्ना जूस सेंटर पर गंदगी पाए जाने पर ₹100 तथा एक फल विक्रेता के यहां डस्टबिन न होने पर ₹250 का चालान किया गया साथ ही प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग न करने की सख्त समझाइश दी गई।


नगर पालिका द्वारा पूर्व में चिन्हित मार्गों का पुनः निरीक्षण (फॉलोअप) भी किया गया, जिसमें कुछ स्थानों पर सुधार पाया गया, जबकि अन्य स्थानों पर पुनः चेतावनी देकर सुधार के निर्देश दिए गए। 


विशेष सूचना: सभी व्यापारियों, दुकानदारों एवं जूस सेंटर संचालकों को निर्देशित किया जाता है कि वे कचरा केवल नगर पालिका की कचरा गाड़ियों में ही डालें डस्टबिन का उपयोग न करने, प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग करने या सड़क किनारे गंदगी फैलाने पर सख्त एवं भारी चालानी कार्रवाई की जाएगी। 


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिवपुरी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म