शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के पहले चरण (मकानों की सूचीकरण और गणना) का काम अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार 30 दिवस के समय अवधि में पूरा किया जाना है।
इस महत्वपूर्ण कार्य की गंभीरता को देखते हुए अब जिले का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना अनुमति के न तो छुट्टी पर जा सकेगा और न ही मुख्यालय छोड़ सकेगा।
कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा है कि अक्सर अधिकारी/कर्मचारी काम के दिनों या छुट्टियों में बिना सूचना दिए मुख्यालय से बाहर चले जाते हैं, जिससे सरकारी काम में बाधा आती है।
अब जनगणना कार्य पूरा होने तक विशेष परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी कर्मचारी का तबादला नहीं किया जाएगा।
यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय से गायब पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
