शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्रीमति भुटिया ने पदभार ग्रहण करने के साथ कार्यालय का किया निरीक्षण - Shivpuri



शिवपुरी - नवागत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया द्वारा आज शुक्रवार को पदभार गृहण कर जिले के पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर अपराध एवं कानून व्यवस्था की जानकारी ली।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के चलते जिला शिवपुरी की कमान पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया को दी गई है, जिसके तहत आज नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया द्वारा जिला शिवपुरी का पदभार ग्रहण किया।

नवागत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा जिले के पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण पर चर्चा की।


साथ ही कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर शाखा प्रभारियों से चर्चा की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म