जनसुनवाई में आवेदनों के प्रभावी निराकरण के लिए अधिकारी रहें उपस्थित, कलेक्टर के जिला अधिकारियों को निर्देश - Shivpuri



शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा ने जनसुनवाई कार्यक्रम में कार्यालय प्रमुखों की अनुपस्थिति और उनके स्थान पर अपने प्रतिनिधियों को भेजने की प्रवृत्ति पर कड़ा रुख अपनाया है। 


कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ अधिकारियों के मौजूद न रहने से आवेदनों के निराकरण में अनावश्यक विलंब होता है उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में सभी विभाग प्रमुख अनिवार्य रूप से स्वयं उपस्थित रहें। 


विशेष परिस्थिति में केवल पूर्व अनुमति के बाद ही किसी अधीनस्थ को भेजा जा सकेगा निर्देशों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


इसी प्रकार ब्लॉक मुख्यालय पर भी जनसुनवाई आयोजित होती है, वहां अधिकारी समय पर उपस्थित रहे ताकि अपनी समस्या लेकर आने वाले आवेदकों की समस्या का त्वरित निराकरण हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म