कोलारस विधायक यादव ने बड़ोखरा रोड से कॉलेज स्टेडियम तक विशेष निधि से स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन - Kolaras



कोलारस - कोलारस विधायक महेन्‍द्र यादव ने बुधवार को कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बदरवास में कॉलेज प्रांगण में बुधवार की दोपहर बड़ोखरा रोड से कॉलेज स्टेडियम तक विशेष निधि से स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया तथा अपने शोसल मीडिया पर पोस्‍ट कर सरकार के कार्य तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगो की मिलने वाली सुविधाओं की बात कही।



जानकारी के अनुसार बदरवास कॉलेज प्रांगण में आज बड़ोखरा रोड से कॉलेज स्टेडियम तक विशेष निधि  से स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया विधायक यादव ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की प्रमुख मांग थी सरकार द्वारा पूर्व में ही इसकी राशि स्वीकृत करा दी गई थी इस निर्माण कार्य से कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुगम सुविधा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष  कल्याण सिंह यादव, जनपद अध्यक्ष बदरवास, नगर परिषद उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि उधम सिंह धाकड़, मंडल पदाधिकारी, सरपंचगण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म