शिवपुरी - शिवपुरी में 15 मई से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक विभिन्न खेलों का विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिविर के आयोजन को लेकर अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई बैठक में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर शहरी क्षेत्रों के सभी प्रमुख मैदानों और ग्रामीण क्षेत्रों के तहसील मुख्यालयों पर आयोजित किए जाने के निर्णय लिया गए।
फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जूडो, ताइक्वांडो, कराते, शतरंज, स्केटिंग सहित कई खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे।
इच्छुक खिलाड़ी 11 मई से 20 मई 2026 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं।
Tags
Shivpuri