शिवपुरी ईदगाह में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की मांगी दुआ - Shivpuri

शिवपुरी - ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को शिवपुरी शहर में धार्मिक आस्था, उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया शहर की ईदगाह में सुबह से ही नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक साथ ईद की विशेष नमाज अदा कर देश और प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी।

नमाज के दौरान ईदगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे इस दौरान कलेक्टर अर्पित शर्मा, पुलिस अधीक्षक यांगचेंज डोलकर भूटिया, एसडीओपी संजय चतुर्वेदी, देहात थाना प्रभारी विकास यादव और यातायात थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

नमाज के बाद शहर काजी बली उद्दीन अहमद सिद्दीकी ने मुस्लिम समाज सहित जिलेवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी उन्होंने कहा कि यह पर्व त्याग, बलिदान, इंसानियत और आपसी भाईचारे का संदेश देता है साथ ही लोगों से प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की।

इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दीं और खुशियां साझा कीं पूरे शहर में दिनभर ईद को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा प्रशासन की सतर्कता और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म