शिवपुरी - तकनीकी शिक्षा के अन्तर्गत शिक्षण संस्थान शिवपुरी के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, छत्री रोड शिवपुरी में पाठ्यक्रर्मों के प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु प्रथम चरण की काउंसलिंग प्रारम्भ हो गयी है जिन छात्रों को तकनीकी शिक्षा में रुझान है वे प्रथम चरण की काउंसलिंग में सत्र 2026-27 की सभी सीटों के लिए भाग ले सकते है उसके लिए कक्षा दसवीं में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 04 मई से 29 मई 2026 तक एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराकर एवं 15 मई से 02 जून 2026 तक इच्छित संस्थाओं के प्राथमिकता क्रम (चॉइस फिलिंग) का ऑनलाइन चयन कर लॉक करना होगा कॉमन मेरिट सूची व आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता के आधार पर आवंटित संस्था में 08 जून से 13 जून 2026 तक उपस्थित होकर प्रवेश सुनिश्चित करें।
कक्षा दसवीं उत्तीर्ण छात्र-छात्रायें महाविद्यालय में बिना पीपीटी परीक्षा दिए दसवीं के अंकों के आधार पर सीधे ही कंप्यूटर साइंस इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में प्रवेश ले सकते है इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 70001 49795, 89825 20726, 94798 15947 पर संपर्क कर सकते हैं।
