08 पुलिसकर्मियों को मिला पदोन्नति का गौरव - Shivpuri



03 प्रधान आरक्षक बने कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक तो 05 आरक्षक बने कार्यवाहक प्रधान आरक्षक

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने फीती और स्टार लगाकर दी नवीन दायित्वों की शुभकामनाएं
                  
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में गुना पुलिस में पदोन्नति की महत्वपूर्ण प्रक्रिया संपन्न हुई है गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के पांच आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का प्रभार प्रदान किया गया है, वहीं उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर द्वारा जारी आदेशानुसार जिले के तीन प्रधान आरक्षकों को कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
                  
पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में प्रधान आरक्षक से कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक बने प्रधान आरक्षक भानुप्रताप सिंह रघुवंशी (पुलिस लाइन), प्रधान आरक्षक गिर्राज शर्मा (सीएसपी कार्यालय) एवं प्रधान आरक्षक ठाकुरलाल (पुलिस लाइन) शामिल हैं वहीं आरक्षक से कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का प्रभार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में आरक्षक देवेन्द्र रघुवंशी (पुलिस लाइन), अमित शर्मा (पुलिस लाइन), अभिषेक शर्मा (पुलिस लाइन), राघवेन्द्र बुन्देला (थाना धरनावदा) एवं आरक्षक सोहराब खान (यातायात शाखा) शामिल हैं।
                
इस अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर ने पदोन्नति प्राप्त सभी कर्मचारियों को फीती एवं स्टार लगाकर नवीन दायित्ववों के लिए शुभकामनाएं दीं एवं विश्वास व्यक्त किया कि पदोन्नत कर्मचारी अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं व्यावसायिक दक्षता के साथ करते हुए पुलिस विभाग की कार्यक्षमता तथा जनसेवा को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे।

                  
उक्त पदोन्नति आदेशों से जिले के पुलिस बल में उत्साह, गर्व एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नति प्राप्त सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय, पीएस टू एसपी निरीक्षक अनिल साहू, निरीक्षक अरविन्द शर्मा, उपनिरीक्षक शिखा दांदरे, मुख्य लिपिक अमित मौर्य सहित कार्यालयीन स्टाफ एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म