घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर 10 से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्यवाही, 20 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त - Shivpuri

शिवपुरी - कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खाद्य विभाग द्वारा शहर में व्यापक छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से घरेलू उपयोग के 20 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

खाद्य विभाग के दल द्वारा माधव चौक, गुरुद्वारा चौक, पुराना बस स्टैंड, नवीन बस स्टैंड एवं ए.बी. रोड क्षेत्र स्थित 10 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य विभाग की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के अंतर्गत जिन प्रमुख प्रतिष्ठानों की जांच की गई उनमें ए.बी. रोड स्थित क्वालिटी होटल, गैलेक्सी होटल, गुरुद्वारा चौक स्थित जैन समोसा एवं पवन करन टी स्टॉल, माधव चौक स्थित तोताराम टी स्टॉल, राजा टी स्टॉल, पुराना बस स्टैंड स्थित बाबा होटल एवं रेस्टोरेंट, जय गुरुदेव होटल एवं रेस्टोरेंट, पोहारी बस स्टैंड स्थित सांवरिया होटल एवं रेस्टोरेंट, चौधरी होटल एवं रेस्टोरेंट शामिल है। जांच के दौरान घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई। 

निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए संबंधित प्रतिष्ठानों को घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करने तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला आपूर्ति अधिकारी तुलेश्वर कुर्रे ने बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा कलेक्टर अर्पित वर्मा के इस सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश हैं भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई जिला आपूर्ति अधिकारी तुलेश्वर कुर्रे के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त दल द्वारा की गई। कार्रवाई में सहायक आपूर्ति अधिकारी जसराम जाटव, नायब तहसीलदार  अजीत सिंह तोमर एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जगदीप सिंह सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म