डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रवेश हेतु द्वितीय चरण में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 18 जून - Shivpuri


शिवपुरी - जॉन डियर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय शिवपुरी में कैंपस ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था, जिसमें संस्थान की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा के अंतिम वर्ष तथा पूर्व में उत्तीर्ण भाग लेने वाले विद्यार्थियों में से कुल 26 का चयन हुआ चयनित छात्रों को कंपनी के अधिकृत ईमेल से इसकी जानकारी प्राप्त हुई है।

संस्था के प्राचार्य ने बताया कि यह संस्थान के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि जॉन डीयर जैसी अग्रणी कंपनी में छात्रों के चयन से संस्था एवं शिवपुरी जिले का नाम रोशन हुआ है उन्होंने कहा कि इस कैंपस ड्राइव के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन वर्तमान में संस्थान अध्ययनरत छात्रों के लिए उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा के मध्य बेहतर समन्वय तथा विद्यार्थियों की बेहतर कौशल तकनीकी एवं व्यवहारिक तैयारी का उदाहरण है।

वर्तमान में संस्थान में 10वीं के अंकों के आधार पर प्रथम वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रवेश हेतु द्वितीय चरण में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 18 जून है इच्छुक छात्र एम.पी.ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9424417093, 9479815947, 9425716018, 8982520726 अथवा संस्था में संपर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म