सर्वेश राजपूत कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है लुकवासा चौकी के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित देहरदा सड़क गांव में वाहनों में यूरिया डालने वाले की घोर लापरवाही के कारण 4 गायों और 4 भेड़ों की दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद से इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है कई अन्य मवेशियों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
होटल के सामने नाली में बहा दिया था 'मौत का पानी'
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे रघुवंशी होटल (राजस्थानी ढाबा) के सामने यह हादसा हुआ बताया जा रहा है कि मोटर गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले केमिकल यूरिया (DEF - Diesel Exhaust Fluid) से भरे टैंकर की सफाई की गई थी। टैंकर की धुलाई से निकला अत्यधिक जहरीला और रासायनिक पानी बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के सीधे सड़क किनारे बनी नाली में बहा दिया गया।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे मवेशियों के झुंड ने नाली में बह रहे इस जहरीले केमिकल युक्त पानी को आम पानी समझकर पी लिया केमिकल इतना घातक था कि पानी पीते ही मवेशी तड़पने लगे देखते ही देखते 4 भेड़ों और 4 गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया मवेशियों को तड़पता देख आसपास के ग्रामीण और होटल स्टाफ मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
कई अन्य मवेशी गंभीर, इलाज जारी
इस हादसे में जहरीला पानी पीने के कारण कई अन्य गायों और मवेशियों की हालत अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीण इकठ्ठा हुए,बताया कि अगर समय रहते इस लापरवाही पर रोक नहीं लगाई गई तो मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
पुलिस और प्रशासन की टीम जांच में जुटी घटना के बाद ग्रामीणों में यूरिया विक्रेता के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही लुकवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृत पशुओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags
Kolaras