शिवपुरी - मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 की तैयारी के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।
फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा-आपत्ति केन्द्रों पर दावा-आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि अब 15 जून 2026 तक निर्धारित की गई है दावा-आपत्ति आवेदन पत्रों का निराकरण 25 जून तक किया जाएगा कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 18 जुलाई को किया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा ने यूपी जिला निर्वाचन अधिकारी को पूरी प्रक्रिया की लगातार निगरानी करने के लिए निर्देश दिए हैं साथ ही उन्होंने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को संदेश दिया है कि वह अपना मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवाएं। मतदाता किसी प्रकार के संशोधन, नाम जुड़वाने आदि के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें।
Tags
Shivpuri