बदरवास - शिवपुरी जिले के पुलिस थाना बदरवास द्वारा चोरी के अपराध का खुलासा करते हुये ग्राम बह्मथाना रेल्वे लाईन के पास खेत से चोरी गई पानी की मोटर व केवल को बरामद कर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
थाना बदरवास पर दिनांक 30.05.26 को फरियादी जगदीश पुत्र राजधर सिंह यादव निवासी बूढाडोंगर ने अपने बह्मथाना रेल्वे फाटक के पास वाले खेत मे लगी हुई ट्यूवबैल की पानी की मोटर व बिजली की केवल की चोरी होने की रिपोर्ट की थी जिस पर से अपराध क्रमांक 208/26 धारा 303 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा गम्भीर अपराधों मे आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी के दिशा निर्देश दिये गये थाना बदरवास पुलिस द्वारा टीम तैयार की गई जो टीम द्वारा मुखविर तंत्र के आधार पर आरोपीगणो सतेन्द्र पुत्र गंगाराम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कुल्हाडी थाना कोलारस एवं देवेन्द्र पुत्र राजाराम यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कुल्हाडी थाना कोलारस से पूछताछ कर अपराध सदर की ट्यूवबेल की पानी की फाल्कन कम्पनी की मोटर व 350 फीट बिजली कापर केवल कीमती 50,000/- रूपये जप्त किया गया एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा।
उक्त कार्यवाही में इन्चार्ज थाना प्रभारी बदरवास उप निरीक्षक शिखा तिवारी, उनि, सउनि० गोपाल बाबू, सउनि० राकेश शिवहरे, प्रआर.385 अनिल सेंगर, प्रआर. 673 गोविंद सिंह भदौरिया आर. संदीप राठौर आर. अनिल सिकवार, आर. नीरज ओझा, आर. सदन भिलाला, आर. रिंकू माहौर, आर. राजकुमार भिलाला की विशेष भूमिका रही।