दर्दनाक - भांजे की शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में मामा की मौत, सर्विस सेंटर में खड़े ट्रक ने ली कर्मचारी की जान, सुबह गाटर से भरा ट्रक पलटा
सर्वेश सिंह राजपूत कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछले 24 घंटों के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए भीषण हादसों से पूरा इलाका दहल उठा है इन दर्दनाक घटनाओं में दो लोगों की असमय मौत हो गई, जबकि तीन किशोरियां और एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायलों का इलाज जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में जारी है पुलिस ने सभी मामलों को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कार की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत पूरनखेड़ी (NH-46) पहली हृदयविदारक घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे एनएच-46 पर पूरनखेड़ी गांव के पास सामने आई गुड़ा गांव का रहने वाला 40 वर्षीय राजू आदिवासी अपनी बाइक पर 16 वर्षीय अनीता, 16 वर्षीय विनीता और एक अन्य बालिका को बैठाकर अपने भांजे की शादी में शामिल होने भाटी गांव जा रहा था। परिवार के बाकी सदस्य भी अन्य बाइकों से पीछे-पीछे चल रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने राजू की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार चारों लोग हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे राहगीरों और परिजनों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजू आदिवासी को मृत घोषित कर दिया तीनों घायल बालिकाओं का उपचार फिलहाल जारी है दूसरी घटना मौत बनकर लुढ़का ट्रक, आयशर सर्विस सेंटर के कर्मचारी को कुचला
पड़ौरा चौराहा अभी पुलिस पूरनखेड़ी हादसे की जांच में जुटी ही थी कि मंगलवार देर शाम पड़ौरा चौराहा स्थित आयशर ट्रक सर्विस सेंटर में एक और अजीबोगरीब हादसा हो गया यहाँ टूल डिपार्टमेंट में काम करने वाले 48 वर्षीय कर्मचारी मनोज श्रीवास (निवासी पराई की पौर) अपने काउंटर पर बैठे थे तभी परिसर में खड़ा एक ट्रक अचानक ढलान की वजह से पीछे की ओर लुढ़क गया मनोज को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह ट्रक की चपेट में आ गए ट्रक के भारी दबाव के कारण उनके सीने में गंभीर चोटें आईं उन्हें तुरंत निजी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया मृतक अपने पीछे दो बच्चों का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया है।
तीसरी घटना - सुबह तड़के NH-46 पर पलटा गाटर से भरा ट्रक, तिनके की तरह बिखरी बॉडी
बाईपास (होटल अन्नपूर्णा के पास) हादसों का यह सिलसिला बुधवार सुबह भी नहीं थमा आज सुबह ठीक 5 बजे एनएच-46 पर बाईपास स्थित होटल अन्नपूर्णा के पास एक और बड़ा हादसा हो गया कोसी से रेलवे के भारी-भरकम लोहे के गाटर लादकर ब्यावरा जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया ट्रक के घायल चालक राहुल (निवासी मुरैना) ने बताया कि सामने से आ रहे एक अन्य वाहन चालक ने अचानक गलत तरीके से अपनी गाड़ी दबा दी थी उसे बचाने के चक्कर में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।
दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि मजबूत ट्रक की बॉडी तिनके की तरह बिखर गई गनीमत रही कि इस हादसे में चालक की जान बच गई, जिसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस का बयान: कोलारस क्षेत्र में हुए इन हादसों के बाद पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए घायलों को मद्द पहुंचाई है। तीनों ही मामलों में मर्ग और दुर्घटना के केस दर्ज कर लिए गए हैं। वाहनों की रफ्तार और लापरवाही के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।" - कोलारस थाना पुलिस
Tags
Kolaras