कलेक्टर वर्मा के निर्देश पर बदरवास तहसीलदार भार्गव ने कोचिंग सेंटरो का निरीक्षण कर की कार्यवाही - Badarwas


बदरवास - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार बदरवास तहसीलदार सचिन भार्गव ने बदरवास में शैक्षणिक कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया और अग्नि सुरक्षा मानकों में लापरवाही देखते हुए कोचिंग सेंटरों को सील करने की कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार बदरवास तहसीलदार भार्गव ने सक्सेस प्वाइंट लाइब्रेरी संचालक सिद्धार्थ चतुर्वेदी, प्रयास अकैडमी संचालक अनिल राजपूत, S R क्लासेस संजीव राठौड़, ग्लोबल कोचिंग क्लासेस संचालक कृष्णा धाकड़, नवोदय एकेडमी संचालक भानु प्रताप धाकड़, लक्ष्य लाइब्रेरी संचालक जितेंद्र पुत्र चंपालाल धाकड़  सभी को सख्त हिदायत दी गई है छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी कलेक्टर वर्मा के निर्देशानुसार बदरवास तहसीलदार भार्गव ने बताया कि यह निरीक्षण और कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म