कोलारस पुलिस थाने में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित - Kolaras

कोलारस - बुधवार को कोलारस पुलिस थाने में आगामी मोहर्रम के त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित जिसमें कोलारस तहसीलदार प्रदीप भार्गव, एसडीओपी संजय मिश्रा, थाना प्रभारी गब्बरसिंह गुर्जर, एई पवन कुशवाहा सहित नगर परिषद के कर्मचारी, मीडिया, नगर के गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कोलारस थाने पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कल दिनांक 25 को रात 9 बजे से मोहर्रम का मुख्य ताजिया निकाला जाएगा, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में कोलारस अनुविभागीय अधिकारी (sdop) संजय मिश्रा, तहसीलदार प्रदीप भार्गव और कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर मुख्य रूप से मौजूद रहे त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग के एई (JE) पवन कुशवाहा भी बैठक में सम्मिलित हुए इनके साथ ही नगर के सम्मानित पत्रकार, स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान ताजिया जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और बिजली के तारों को दुरुस्त करने जैसे बुनियादी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई अधिकारियों ने सभी से त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की, जिस पर समाज के वरिष्ठ जनों और गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म