आईटीआई में प्रवेश के लिए 30 जून तक करें पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग, शासकीय आईटीआई शिवपुरी में 15 व्यवसायों में उपलब्ध हैं प्रशिक्षण की सुविधाएं - Shivpuri



शिवपुरी - औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शिवपुरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के डीएसडी पोर्टल पर 30 जून तक ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर सकते हैं अभ्यर्थी अपने मोबाइल फोन, ऑनलाइन सहायता केंद्रों अथवा आईटीआई के हेल्प डेस्क के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।


30 जून तक कर सकते हैं संस्थान एवं व्यवसाय का चयन

प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों को पंजीयन के उपरांत अपनी पसंद के संस्थान एवं व्यवसाय का चयन करना होगा 30 जून के बाद सभी आवेदकों की कॉमन रैंक सूची प्रदर्शित की जाएगी, जिसके आधार पर प्रवेश प्रक्रिया आगे संचालित की जाएगी।


15 व्यवसायों में उपलब्ध हैं प्रशिक्षण की सुविधाएं

शासकीय आईटीआई शिवपुरी में वर्तमान में 15 व्यवसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें हिंदी स्टेनो 72 सीट, इंग्लिश स्टेनो 24 सीट, इलेक्ट्रीशियन 40 सीट, फिटर 20 सीट, मशीनिस्ट 20 सीट, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 24, टर्नर 20 सीट, मैकेनिक मोटर व्हीकल 24 सीट, सर्वेयर 24 सीट, वेल्डर 40 सीट, डीजल मैकेनिक 48 सीट, कंप्यूटर ऑपरेटिंग एन्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 48 सीट, फैशन डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी 72 सीट, ट्रैवल एंड टूर असिस्टेंट 24 सीट एवं सोलर टेक्नीशियन 20 सीट उपलब्ध हैं। 


योग्यता एवं जानकारी के लिए हेल्प डेस्क से करें संपर्क

अधिकांश व्यवसायों में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित है, जबकि वेल्डर व्यवसाय के लिए 8वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पात्र हैं प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी शासकीय आईटीआई शिवपुरी के हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं इसके अतिरिक्त प्रवेश प्रभारी श्री देवेन्द्र लोधा से मोबाइल नंबर 9039975490 एवं 9179272570 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म