शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में संचालित शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग सेंटरों एवं छात्रावासों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जे.पी. गुप्ता के मार्गदर्शन में पोहरी तहसीलदार शिवम उपाध्याय के नेतृत्व में तहसील पोहरी में विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 4 कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी को सील करने की कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग का अमला उपस्थित रहा।
इन संस्थानों पर की गई कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान दिव्यांश कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी, मेहर कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी, धाकड़ कोचिंग सेंटर, बालाजी कोचिंग सेंटर में अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक मानकों का पालन नहीं पाया गया इसके चलते संबंधित संस्थानों को सील किया गया।
Tags
Shivpuri