शिवपुरी में हादसों का सोमवार, बदरवास क्षेत्र में रफ्तार का कहर, एनएच-46 पर बुजुर्ग की मौत, दो अन्य दुर्घटनाओं में बाल-बाल बचे लोग - Shivpuri



हाईवे पर बाइक की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम, दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, बायपास पर पलटा टाइल्स से भरा ट्रक और कार भी हुई दुर्घटनाग्रस्त

सर्वेश राजपूत शिवपुरी - शिवपुरी जिले का बदरवास थाना क्षेत्र पिछले 24 घंटों के भीतर भीषण सड़क हादसों का गवाह बना नेशनल हाईवे-46 (NH-46) और बदरवास बायपास पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में जहाँ एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए इसके अलावा दो अन्य हादसों में ट्रक और कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से घंटों यातायात प्रभावित रहा, हालांकि वहाँ कोई जनहानि नहीं हुई।
 
तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-46 पर अटलपुर गांव के पास रविवार रात करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ सड़क किनारे खड़े एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी।

इलाज के दौरान मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें तुरंत शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन घावों के ताव न झेलते हुए इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान पुलिस के अनुसार

मृतक की पहचान बदरवास थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी 60 वर्षीय ओंकार सिंह पटेलिया के रूप में हुई है बाइक सवार गुना रेफर इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गुना रेफर कर दिया है फिलहाल घायल बाइक सवारों की पहचान नहीं हो सकी है मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
दूसरी घटना बदरवास बायपास पर पलटा टाइल्स से भरा ट्रक सर्विस रोड पूरी तरह बंद

दूसरी घटना सोमवार को बदरवास बायपास पर सामने आई गुना से शिवपुरी की ओर आ रहा टाइल्स की पेटियों से भरा एक मालवाहक ट्रक अचानक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया।

पहिए निकलकर दूर गिरे

हादसा इतना जबरदस्त था कि पलटने के साथ ही ट्रक के पिछले दोनों पहिए धुरे से निकलकर दूर जा गिरे पूरी सड़क पर टाइल्स के डिब्बे और मलबे बिखर जाने के कारण सर्विस रोड का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई राहत की बात यह रही कि इस हादसे में ट्रक चालक या किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें क्रेन की मदद से मार्ग को सुचारू कराने के प्रयास में जुटी रहीं।

तीसरी घटना एनएच-46 पर डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में घुसी कार, एयरबैग ने बचाई तीन जानें

इसी दौरान एनएच-46 पर सिल्वर पार्क के पास एक और बड़ा हादसा होते-होते टल गया गुना से शिवपुरी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई कार डिवाइडर को पार करते हुए सड़क की दूसरी लेन (विपरीत दिशा) में जा पहुंची टला बड़ा हादसा संयोग अच्छा था कि जिस वक्त कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंची, उस समय सामने से कोई दूसरा वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा आमने-सामने की बड़ी भिड़ंत हो सकती थी।

 एयरबैग ने बचाई जान

कार में तीन लोग सवार थे टक्कर लगते ही कार के एयरबैग खुल गए, जिससे सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई हालांकि, हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया घटना के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने बाद में खुलवाया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म