ग्रामीणों में खुशी की लहर विधायक का किया आभार व्यक्त
सर्वेश राजपूत कोलारस - कोलारस अनुविभाग के ग्राम पारागढ़ में लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा हनुमान मंदिर से शनिदेव मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी बरसात के मौसम में मार्ग की खराब स्थिति के कारण श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था ग्रामीणों की इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए कोलारस विधानसभा के विधायक महेंद्र सिंह यादव ने अपनी विधायक निधि से सड़क निर्माण कार्य करवाया है।
सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्राम पारागढ़ के लोगों में खुशी का माहौल है ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग गांव के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं पहले सड़क खराब होने के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब पक्की सड़क बनने से आवागमन सुगम और सुरक्षित हो गया है ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी।
विधायक महेंद्र सिंह यादव ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान की और विधायक निधि से सड़क निर्माण कार्य कराया। इससे न केवल धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान हुई है, बल्कि गांव के विकास को भी नई गति मिली है।ग्रामीणों ने विधायक के इस जनहितैषी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता लगातार दिखाई देती है।
सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा।इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक महेंद्र सिंह यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप किए गए इस कार्य से गांव की एक बड़ी समस्या का स्थायी समाधान हुआ है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के लिए इसी प्रकार के कार्य जारी रहेंगे।
ग्राम पारागढ़ में हनुमान मंदिर से शनिदेव मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य को ग्रामीण क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है और पूरे गांव में संतोष एवं उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
Tags
Kolaras