बदरवास पुलिस ने खेत से ट्यूबवेल मोटर और केबल चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार - Badarwas



मध्‍यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले कोलारस परगना क्षेत्र के थाना बदरवास पुलिस ने खेत से ट्यूबवेल की मोटर और बिजली केबल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये का चोरी गया सामान बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार 30 मई 2026 को बूढ़ाडोंगर निवासी किसान जगदीश पुत्र राजधर सिंह यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बह्मथाना के हार स्थित रेलवे फाटक के पास उसके खेत में लगी ट्यूबवेल की पानी की मोटर और बिजली की केबल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 208/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम कुल्हाड़ी निवासी सतेन्द्र यादव (28) और देवेन्द्र यादव (35) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर फाल्कन कंपनी की ट्यूबवेल मोटर और लगभग 350 फीट कॉपर बिजली केबल बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म