रविवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई फीडरों पर 5 घँटे तक विधुत सप्लाई बंद रहेगी - Shivpuri



मध्‍यप्रदेश के शिवपुरी जिले में मैंटीनेंस कार्य किए जाने हेतु 33/11 के.व्ही.खटका उपकेन्द अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. खटका आबादी फीडर, 33 के.व्ही. भैसाना, रौनाखेडी, जसराजपुर, नोहरी, सतनवाडा एवं 33 के.व्ही.सी.एम.ओ. फीडर तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र डाकबंगला अंगर्तत आने वाले संबंधित 11 के.व्ही.फीडरों पर 07 जून को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा उक्त खटका आबादी फीडर के बंद रहने से प्रातः 06 बजे से प्रातः 11 बजे तक फीडर से संबंधित समस्त ग्राम प्रभावित रहेंगे। 


इसी प्रकार 33 के.व्ही. भैसाना, रौनाखेडी, जसराजपुर, नोहरी, सतनवाडा एवं 33 के.व्ही.सी.एम.ओ. फीडर के बंद रहने से प्रातः 08 बजे से प्रातः 11 बजे तक 33 के.व्ही. भैसाना, एवं झिरी से जुडे समस्त क्षेत्र, 33 के. व्ही. उपकेन्द्र रोनाखेडी से जुडे समस्त क्षेत्र, 33 के.व्ही. जसराजपुर, सिरसौद एवं ठर्रा से जुडे समस्त क्षेत्र, 33 के. व्ही. उपकेन्द्र नोहरी से जुडे समस्त क्षेत्र, 33 के.व्ही. उपकेन्द्र सतनवाडा से जुडे समस्त क्षेत्र एवं 33 के.व्ही.सी.एम.ओ. फीडर के समस्त एच.टी उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। 


इसी प्रकार 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र डाकबंगला से संबंधित 11 केव्ही कोर्ट फीडर, कमलागंज फीडर, न्यू ब्लॉक फीडर, हॉस्पिटल फीडर, विवेकानन्द फीडर, खुड़ा फीडर, जल मंदिर फीडर के बंद रहने से प्रातः 08 बजे से अपराह्न 04 बजे तक फीडरों से संबंधित समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म