अक्षत तिलक से हुआ छात्राओं का स्वागत, कन्या उमावि बदरवास में उत्साह के साथ मनाया शाला प्रारंभ उत्सव - Badarwas

बदरवास - शासन के “स्कूल चलें हम अभियान” के द्वितीय चरण अंतर्गत शाला प्रारंभ उत्सव का आयोजन शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय बदरवास में उत्साहपूर्वक किया गया कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा नवप्रवेशी छात्राओं का अक्षत तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया शिक्षकों ने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने तथा शिक्षा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी छात्राओं से कहा  कि वे लगन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अध्ययन करें, जिससे वे अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें और परिवार, समाज तथा राष्ट्र का नाम रोशन करें।

शिक्षकों ने शिक्षा को जीवन की सफलता की कुंजी बताते हुए छात्राओं को निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया अभिभावकों से भी छात्राओं को नियमित विद्यालय भेजने तथा उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही शाला प्रारंभ उत्सव के दौरान छात्राओं ने भी खुशी व्यक्त की और मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर, गोविन्द अवस्थी, ममता श्रीवास्तव, बसंती मिंज, कपिल परिहार, ममता यादव, राजेश मिश्रा, शैलेंद्र भदौरिया, कनक कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, बलराम परिहार सहित विद्यालय स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म