शिवपुरी पुलिस की अपराधों पर सख्ती, पुलिस अधीक्षक ने ली क्राइम मीटिंग - Shivpuri


शिवपुरी - शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में जिले के समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग आयोजित कर जिले की कानून व्यवस्था एवं अपराधों की समीक्षा की गई।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को अपराधों की रोकथाम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं आमजन को बेहतर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में गंभीर एवं चिन्हित अपराधों में त्वरित कार्रवाई, महिला अपराधों में संवेदनशीलता, जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का शीघ्र निराकरण, अवैध गतिविधियों जैसे स्मैक, गांजा, जुआ-सट्टा पर प्रभावी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर एवं बदमाशों की निगरानी, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा कॉम्बिंग गश्त के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उचित कार्रवाई करें एवं जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य करें शिवपुरी पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं बेहतर कानून व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म