शिवपुरी - प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित शिवपुरी भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों की रूपरेखा तैयार की जा रही है आयोजन की सफलता और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के विभिन्न पहलुओं को लेकर सूक्ष्म अवलोकन किया।
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सर्वप्रथम पोलोग्राउंड और गांधी पार्क का जायजा लिया उन्होंने आयोजन स्थल की भौतिक स्थिति, सुरक्षा मानकों और जनसुविधाओं की दृष्टि से स्थल की उपयोगिता को बारीकी से परखा इसके पश्चात, कलेक्टर वर्मा हवाईपट्टी पहुंचे, जहां उन्होंने वहां की तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों का मुआयना किया।
इस दौरान व्यवस्थाओं के प्रत्येक बिंदु पर प्रशासनिक दृष्टिकोण से विचार-विमर्श किया
निरीक्षण में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव एवं हरवीर रघुवंशी ने स्थलों का अवलोकन करते हुए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सुझाव साझा किए सभी ने मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए एक सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया।
Tags
Shivpuri