कोलारस में 366 बैग उर्वरक सहित ट्रक जब्त, ट्रक ड्राइवर एवं हेल्पर पर प्रकरण दर्ज - Kolaras


कोलारस - शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में उर्वरकों के अवैध भंडारण एवं परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है गतदिवस कोलारस में कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मां केला देवी वेयर हाउस परिसर में कार्यवाही करते हुए ट्रक क्रमांक आरजे-17-जीबी-8058 से बड़ी मात्रा में उर्वरक जप्त किया इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। 


कृषि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि संयुक्त जांच दल द्वारा मां कैला देवी वेयरहाउस, कोलारस परिसर में निरीक्षण के दौरान ट्रक क्रमांक आरजे-17-जीबी-8058 में रघुवीरा सरदार ऑर्गेनिक सब्स्टीट्यूट ऑफ डीएपी (फॉस्फेट रिच ऑर्गेनिक मैन्योर) के 366 बैग पाए गए निरीक्षण के दौरान टीम को देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रक हेल्पर कृपाल गिरी मौके पर उपस्थित मिला।


पूछताछ के दौरान हेल्पर द्वारा उर्वरक परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके इसके बाद अधिकारियों द्वारा नियमानुसार पंचनामा तैयार कर उर्वरक के नमूने जांच हेतु लिए गए तथा ट्रक सहित उर्वरक को जब्त कर थाना कोलारस की अभिरक्षा में रखा गया है। 


जप्त उर्वरक को सुरक्षित भण्डारण के लिए म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ के कोलारस मंडी स्थित गोदाम में रखवाया गया है प्रारंभिक जांच में उर्वरक का अवैध परिवहन एवं विक्रय की आशंका पाए जाने पर वाहन चालक सुनील गुर्जर एवं हेल्पर कृपाल गिरी के विरूद्ध उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश, 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म