महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन गायत्री कॉलोनी, गोलंदास बदरवास स्थित प्रसिद्ध गायत्री मंदिर परिसर में किया जाएगा। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बृहद वृक्षारोपण (पौधरोपण) अभियान चलाया जाएगा और साथ ही मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा:
स्थान: गायत्री मंदिर, गायत्री कॉलोनी, गोलंदास बदरवास
समय: आज शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक
उपस्थिति की अपील:- अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा (कोलारस-बदरवास) के समस्त निवेदकों और पदाधिकारियों द्वारा समाज के प्रबुद्ध जनों, युवाओं और क्षेत्रीय नागरिकों से इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की सादर प्रार्थना की गई है।
Tags
Kolaras
