शिवपुरी - शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक लवकुश परिहार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई परीक्षा गांव निवासी लवकुश का शव झिरी-अतरौआ रोड पर महुआ के पेड़ के नीचे पड़ा मिला।
मृतक के पिता शिव सिंह परिहार ने बताया कि लवकुश तोमर क्रेशर पर काम करता था बुधवार सुबह उसे करीब 35 हजार रुपए वेतन मिला था सुबह करीब 9 बजे उसे बाइक के साथ नाश्ता करते हुए देखा गया था, इसके बाद वह लापता हो गया।
परिजनों का आरोप है कि लवकुश के पास मौजूद 35 हजार रुपए, मोबाइल और बाइक मौके से गायब हैं इसी आधार पर उन्होंने हत्या और लूट की आशंका जताई है घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
शव गांव लाकर श्योपुर-शिवपुरी हाईवे किया जाम
आक्रोशित परिजन शव को परीक्षा गांव ले आए और श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर जाम लगा दिया परिजनों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने की जांच शुरू
सूचना मिलने पर पोहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags
Shivpuri