मध्यप्रदेश के शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोलारस द्वारा ग्राम मांगरौल के पटवारी श्री श्याम कोरकू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
कलेक्टर अर्पित वर्मा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के प्रति संवेदनशील हैं उनके सभी एसडीएम और अन्य विभागीय अधिकारियों को भी जनसमस्याओं को लेकर सख्त निर्देश हैं उन्होंने कार्य में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं।
पटवारी श्याम कोरकू द्वारा खसरा एवं बी-1 अभिलेखों में त्रुटिपूर्ण एवं गलत प्रविष्टियां दर्ज की गईं है इसके अतिरिक्त ग्राम मांगरौल के किसानों द्वारा भी शिकायत की गई, और जांच में शिकायत सही पाई गई।
उक्त तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ग्राम मांगरौल पटवारी श्याम कोरकू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
