सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय में पाँच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का शुभारंभ - Shivpuri



शिवपुरी - विद्याभारती मध्यभारत प्रांत की योजना के अंतर्गत सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय, शिवपुरी में पाँच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का शुभारंभ विद्याभारती की परंपरा एवं रीति-नीति के अनुसार संपन्न हुआ।


उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पवन शर्मा (प्रबंधक, सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय, शिवपुरी) उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश कुमार भारद्वाज (सचिव, तात्या टोपे बाल कल्याण समिति, शिवपुरी) ने की इस अवसर पर वर्ग के पालक जितेन्द्र परसाई (सह-प्रबंधक, सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय) तथा वर्ग संयोजक लोकेंद्र सिंह मेवाड़ा (प्राचार्य, सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय) विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत सतीश शर्मा (प्रधानाचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर, पोहरी) एवं वीरेन्द्र पाठक (आचार्य, सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय) द्वारा श्रीफल भेंट कर किया गया कार्यक्रम में अमृत वचन नीतेश उपाध्याय तथा व्यक्तिगत गीत श्रीमती प्रीति राजपूत द्वारा प्रस्तुत किया गया।


मुख्य वक्ता पवन शर्मा ने अपने उद्बोधन में “हमारी वंदना, प्रार्थना एवं आचार पद्धति” विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर की वंदना एवं प्रार्थना उसके प्राण हैं ये बालकों के संस्कार पक्ष को सुदृढ़ करती हैं तथा उन्हें समाज में विशिष्ट पहचान प्रदान करती हैं।


वर्ग की भूमिका प्रस्तुत करते हुए संयोजक लोकेंद्र सिंह मेवाड़ा ने बताया कि यह पाँच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग 06 जून से 10 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है इसमें छह विद्यालयों - 

सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय, शिवपुरी, सरस्वती शिशु मंदिर, गणेश कॉलोनी, शिवपुरी, सरस्वती शिशु मंदिर, अस्पताल चौराहा, शिवपुरी, सरस्वती शिशु मंदिर, राघवेंद्र नगर, शिवपुरी, सरस्वती शिशु मंदिर, पोहरी, सरस्वती शिशु मंदिर, सिरसौद, के आचार्य एवं दीदी सहभागिता कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ग में शारीरिक शिक्षा, योग-प्राणायाम, आईसीटी प्रशिक्षण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप शिक्षण प्रशिक्षण सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।


कार्यक्रम का सफल संचालन शशिकांत शर्मा (प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर, अस्पताल चौराहा, शिवपुरी) द्वारा किया गया विद्यालय परिवार ने इस प्रशिक्षण वर्ग को आचार्यों के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म