कोलारस में कांग्रेसियों ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में किया प्रदर्शन रखा उपवास - Kolaras

  


अंकेश कुशवाह कोलारस - मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर प्रदेश में जिले से लेकर तहसील तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा नामांकन निरस्त किए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हर जगह उपवास कर विरोध  प्रदर्शन किया वहीं कोलारस ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलभद्र सिंह धाकड़ के  नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने। बुधबार को मानीपुरा अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस नेता मोहन अग्रवाल ने इस कार्रवाई को लेकर कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है एवं निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई। मीनाक्षी नटराजन मामले में निर्णय लेने की प्रक्रिया त्वरित की गई जबकि अन्य मामलों में पक्षकारों का समय दिया गया यह सरासर लोकतंत्र की हत्या  है सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी उम्मीदवारों के मामलों में अलग अलग मानदंड अपनाए जा रहे है उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर नामांकन निरस्त करने के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए।प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म