कोलारस में नवीन सत्र की तैयारियों को लेकर शिक्षा विभाग की प्रथम ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न - Kolaras



अपार आईडी, छात्र प्रगति, प्रवेश एवं स्कूलों की साफ-सफाई पर दिया गया विशेष जोर

कोलारस - नवीन शैक्षणिक सत्र के सुचारू संचालन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग की प्रथम ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन सांदीपनि सीएम राइज विद्यालय कोलारस में कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी के निर्देशन मे  बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार एवं जिला प्रोग्रामर जुगराज प्रजापति द्वारा की गई बैठक में बीईओ राहुल भार्गव, बीआरसीसी केपी जैन, प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ,बीएसी, एमआईएस कोर्डिनेटर ब्रजेश गोलिया, जनशिक्षक, विभिन्न जनशिक्षा केंद्रों के प्राचार्य एवं शाला प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रथम दिवस बालक, कन्या, सेसई सड़क एवं पचावली व दूसरे दिन डेहरवारा , खरई , कार्या , राई , लुकवासा जनशिक्षा केंद्रों के अंतर्गत संचालित विद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा की गई इस दौरान विद्यार्थियों की अपार आईडी निर्माण, यूडाइस प्लस पोर्टल पर छात्र प्रगति अद्यतन करने, चाइल्ड ट्रैकिंग सर्वे तथा शिक्षा पोर्टल पर प्रवेश एवं मैपिंग कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि कक्षा पहली एवं छठवीं में नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का पंजीयन समय-सीमा में पूर्ण किया जाए साथ ही नर्सरी से कक्षा ग्यारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों की मैपिंग एवं पदोन्नति संबंधी कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए जिन विद्यार्थियों के आधार कार्ड नहीं बने हैं अथवा आधार अद्यतन की आवश्यकता है, उन्हें आधार केंद्र ले जाकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।


बीआरसीसी के.पी. जैन ने बताया कि नवीन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से पूर्व सभी विद्यालयों को आवश्यक विभागीय कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों की अपार आईडी, प्रवेश, मैपिंग, छात्र प्रगति एवं आधार अद्यतन जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। साथ ही विद्यालयों में स्वच्छ, सुरक्षित एवं शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए साफ-सफाई और मरम्मत कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

स्कूलों की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्यों पर भी जोर

नवीन सत्र और वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसरों की साफ-सफाई, भवनों की छतों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने तथा शौचालयों को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा विद्यालयों में आवश्यक लघु मरम्मत कार्य समय रहते पूर्ण कराने पर भी विशेष बल दिया गया। जर्जर व क्षतिग्रस्त भवन में कक्षाऐं संचालित ना की जाये।

बीआरसीसी केपी जैन ने सभी कंपोनेंट पर प्रोग्रेस हेतू निर्देशित किया साथ ही  ब्लाॅक की 269 शालाओ के मध्यान्ह भोजन समूह में  दिनांक 12 जनवरी एवं  22 जनवरी 2026 को बर्तन खरीदने की राशि स्व सहायता समूह/शाला प्रबंधन समिति के खातों में राशि आई है जो भी मध्यान्ह भोजन संचालन कर रहे है उनको उपलब्ध बर्तन को घटाकर शेष आवश्यक बर्तन लेना है जी एस टी बिल संलग्न कर प्रमाणीकरण शाला प्रभारी व स्व सहायता समूह के संयुक्त हस्ताक्षर से जमा करना है बर्तन ना खरीदने वाले समूह पर कठोर कार्रवाई की जा रही है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म