अपह्रत नाबालिग बालिका को रन्नौद पुलिस द्वारा मोठ झांसी यूपी से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा - Rannod


रन्नौद - शिवपुरी जिले के कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के थाना रन्नौद पुलिस द्वारा नाबालिग बालक / बालिकाओं की दस्तयावी हेतु कार्यवाही करते हुये अपराध क्र. 94/26 में अपह्रत नाबालिग बालिका को मोठ झांसी यूपी से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले मे अपह्रत नाबालिग बालक बालिकाओं की दस्तयावी हेतु त्वरित कार्यवाही करने एवं अपह्रत नाबालिग बालक बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब करने हेतु अभियान स्तर पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये हैं ।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना रन्नौद के अपराध क्र. 94/26 धारा 137(2) बीएनएस में दिनाँक 18.5.2026 को गुम हुई नाबालिक बालिका उम्र 13 साल 10 माह की दस्तयाबी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर झांसी भेजी गई नाबालिक बालिका को आज दिनाँक 01.06.2026 को मोठ जिला झांसी उत्तर प्रदेश से सुरक्षित दस्तयाब किया गया है ।
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद अरविन्द सिंह चौहान , सउनि जयनारायण , आर. 886 सिद्धनाथ , आर. 846 महेश पटेलिया , आर. 837 संजीव कुमार एवं महिला आर. 457 कृष्णा पाल की सराहनीय भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म