शिवपुरी शहरवासियों को जल आपूर्ति के लिए 04 निजी नलकूप किए अधिग्रहित - Shivpuri


शिवपुरी - शिवपुरी शहर में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है उन्होंने नगर पालिका सीएमओ और शिवपुरी एसडीएम को व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए हैं शिवपुरी एसडीएम आनंद सिंह राजावत ने बताया कि शिवपुरी शहर के 04 नलकूपों का जन सामान्य को जल आपूर्ति के लिए 10 दिवस के लिए अधिग्रहण किया गया है। 

उन्होंने बताया कि शहर की जनता को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वैकल्पिक जल स्रोतों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है जिसके तहत 24 हजार एवं 25 हजार लीटर क्षमता वाले बड़े टैंकरों को जलापूर्ति कार्य में लगाया गया है अभी 28 से अधिक टैंकरों के माध्यम से विभिन्न वार्डों, सम्पवेल और प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी पहुंचाया जा रहा है। 

इन निजी नलकूपों का किया अधिग्रहण

एसडीएम आनंद सिंह राजावत ने बताया कि अधिग्रहित नलकूपों में मुन्नासूद हवाई पट्टी के पास झांसी रोड, सरमन कुशवाह, व्हीटीपी स्कूल के पास, सुनील ओझा हलचल वाटर सप्लायर एवं विनोद राठौर शिवा वाटर सप्लायर शामिल है। 

अधिग्रहण अवधि के विद्युत देयकों का भुगतान नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा किया जाएगा जारी आदेश के तहत जल अभावग्रस्त क्षेत्रों में म.प्र.पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के समस्त अन्य प्रावधान लागू रहेंगे तथा उक्त प्रावधानों का उल्लंघन होने पर अधिनियम की धारा 9 के अंतर्गत दो वर्ष तक के कारावास या दो हजार रुपए तक के अर्थदण्ड अथवा दोनों से दण्डित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म