शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में एसडीएम जे.पी.गुप्ता ने बैराड़ तहसील सभागार में पटवारियों की समीक्षा बैठक ली इस बैठक में सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, भूमि आवंटन, फार्मर रजिस्ट्री, गिरदावरी, राजस्व वसूली और खाद वितरण की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
एसडीएम ने समस्त पटवारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें। कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं किया जाए किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जहा एसडीएम ने श्रीराम खाद्य भंडार केंद्र का निरीक्षण कर स्टॉक पंजी व खाद्य का भौतिक सत्यापन किया इस दौरान नवागन्तुक एसडीएम जे.पी.गुप्ता का फूलमाला पहनाकर स्वागत सत्कार किया बैठक में बैराड़ तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश, अजय परसेडिया सहित समस्त पटवारी मौजूद रहे।
शासकीय भूमि पर बने अतिक्रमण से पटवारी करे बसूली
बैठक में एसडीएम जेपी गुप्ता ने समस्त पटवारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन स्थानों पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण बने है उन्हें चिंहित करे और उनसे बसूली करे।
खेतो पर बने मकानों के आवासीय डायवर्सन कराये
सभी पटवारी अपने-अपने हलकों पर पहुँच खेतो पर बने मकानों का जायजा ले और उनके आवासीय डायवर्सन कराये।
साप्ताहिक बी-1 का वाचन कर पंचनामा बनाये ओर पंजी संधारण करें बैठक में एसडीएम जे.पी.गुप्ता ने सभी पटवारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पटवारी प्रत्येक सप्ताह अपने-अपने हलकों पर पहुँच खसरा बी-1 का वाचन कर पंचनामा बनाये ओर पंजी संधारण करे।
फोती नामान्तरण का त्वरित निराकरण करें बैठक में पेडिंग चल रहे फोती नामान्तरण का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है।
कोई भी मंदिर पुजारी विहीन न हो बैठक में एसडीएम जे.पी.गुप्ता ने निर्देशित करते हुए कहा कि पटवारी समस्त मंदिरों का जायजा ले और कोई भी मन्दिर पुजारी बिहीन न हो।
Tags
Shivpuri