मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग क्षेत्र के तेंदुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम किलावनी में शनिवार को सांप के काटने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई परिजनों ने पहले झाड़फूंक का सहारा लिया, जिससे उपचार में देरी हो गई। बाद में मेडिकल कॉलेज ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, किलाऊनी निवासी हरिचरण धाकड़ (40) अपने घर के बाहर नाली की सफाई कर रहे थे इसी दौरान नाली के पास छिपे एक सांप ने उनकी उंगली पर काट लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हरिचरण ने हाथ झटका तो सांप उनके हाथ से अलग हो गया।सांप के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़फूंक कराई काफी समय बीतने के बाद जब हालत गंभीर हो गई, तब उन्हें शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के दौरान हरिचरण को मृत घोषित कर दिया सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags
Kolaras
