शिवपुरी - जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है इस अभियान के तहत जिले में 12 जून से 18 जून तक विकासखंड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है शुक्रवार से इन शिविरों की शुरुआत हुई जिले के विभिन्न शिविर स्थलों पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं शहरी नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से अनेक मामलों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आमजन की शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त किए गए तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका निराकरण किया गया शिविरों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई, जिससे नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिल सके।
शुक्रवार को जनपद पंचायत बदरवास, नगर परिषद बदरवास, नगर परिषद रन्नौद, जनपद पंचायत खनियाधाना, नगर परिषद खनियाधाना, जनपद पंचायत करैरा, नगर परिषद करैरा एवं नगर परिषद बैराड़ में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत विजय राज ने करैरा में आयोजित शिविर स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की।
शिविरों में वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशन पात्रता पर्ची, राजस्व संबंधी प्रकरणों सहित विभिन्न जनसमस्याओं का निराकरण किया गया शिविरों में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, कृषि, खाद्य तथा अन्य विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी नागरिकों को प्रदान की गई साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन भी प्राप्त किए गए।
आज यहां लेंगेगे शिविर
तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर में 12 से 14 जून तक जनपद पंचायत बदरवास, नगर परिषद बदरवास, नगर परिषद रन्नौद, जनपद पंचायत खनियाधाना, नगर परिषद खनियाधाना, जनपद पंचायत करैरा, नगर परिषद करैरा एवं नगर परिषद बैराड़ में शिविर आयोजित होंगे।
नगरीय निकायों में 93 प्रकरणों का निराकरण
नगरीय निकाय बदरवास, रन्नौद, करैरा, खनियांधाना में आयोजित जनकल्याण शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 93 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई।
