शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने शनिवार को शासकीय अनुसूचित जाति कन्या पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का निरीक्षण कर छात्राओं से चर्चा की तथा छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने छात्राओं को पूरी लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अधिकारियों को दिए निर्देश
कलेक्टर वर्मा ने छात्राओं द्वारा जनसुनवाई में प्रस्तुत शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण करके जांच करने के निर्देश दिए उन्होंने स्पष्ट किया है कि छात्रावासों एवं शैक्षणिक संस्थानों में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होना चाहिए छात्र-छात्राओं की सुविधाओं से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
तत्काल कराया व्यवस्थाओं में सुधार
छात्राओं द्वारा जनसुनवाई में पहुंचकर छात्रावास में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायत की गई थी कलेक्टर वर्मा के निर्देश पर जांच दल ने छात्रावास का निरीक्षण किया जांच में लापरवाही पाए जाने पर अधीक्षिका श्रीमती प्रीति सुर्येश को तत्काल प्रभाव से अधीक्षकीय प्रभार से मुक्त कर दिया गया है साथ ही छात्रावास की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से श्रीमती अनीता तिग्गा को छात्रावास का प्रभार सौंपा गया है कलेक्टर वर्मा के निर्देश पर जनजातीय कार्य विभाग द्वारा छात्राओं की सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार की कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई।
छात्राओं ने कलेक्टर वर्मा को दिया धन्यवाद
निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेकर की गई कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया छात्राओं ने कहा कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई की, जिससे छात्रावास की व्यवस्थाओं में सकारात्मक सुधार हुआ है छात्राओं ने बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर वर्मा को धन्यवाद दिया।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा का वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags
Shivpuri
