नाबालिग बालिका को सूरत से दस्तयाब कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - Shivpuri

शिवपुरी - शिवपुरी जिले के थाना भौंती पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में कार्रवाई करते हुए उसे सूरत (गुजरात) से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया पुलिस ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार 24 मार्च 2026 को फरियादी ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट थाना भौंती में दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 78/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस टीम ने तलाश शुरू की।

सूरत से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को सूरत गुजरात से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया वहीं आरोपी बृजेन्द्र रजक पुत्र हरविलास रजक उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बमना थाना पिछोर जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म