शिवपुरी - कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई जांच के आधार पर ग्राम पंचायत करई के सचिव अशोक रावत को निलंबित किया गया है।
जनसुनवाई में जनमन आवास योजना के भुगतान संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर जांच के निर्देश दिए गए थे। इस सम्बन्ध में सचिव को नोटिस भी जारी किया गया था।
पंचायत सचिव द्वारा किए गए कृत्य को पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही मानते हुए जिला पंचायत सीईओ विजय राज द्वारा कार्यवाही की गई है और अशोक रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका मुख्यालय जिला पंचायत शिवपुरी निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत करई में हितग्राहीमूलक एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओं के सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम रोजगार सहायक श्री नीलम रावत को आगामी आदेश तक ग्राम पंचायत करई के सचिव के दायित्वों का निर्वहन करने हेतु अधिकृत किया गया है।
Tags
Shivpuri