12 दिन बाद बदला मौसम, 30 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश - MP News



करीब दो से तीन सप्ताह की सुस्ती के बाद मध्यप्रदेश में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है पिछले 24 घंटे में भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर समेत 30 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई सबसे ज्यादा 4.1 इंच बारिश राजगढ़ में हुई मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है राजगढ़ के अलावा रायसेन में 2.5 इंच, उमरिया में 2 इंच, नरसिंहपुर और सागर में 1.5-1.5 इंच, टीकमगढ़ में 1.1 इंच तथा मंडला में 1 इंच बारिश दर्ज की गई वहीं भोपाल, सीहोर, विदिशा, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, देवास, रीवा, सतना, बालाघाट, गुना, शाजापुर और दमोह सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई।


अब भी सामान्य से 17% कम बारिश
बारिश का दौर लौटने के बावजूद प्रदेश में मानसून अब भी कमजोर बना हुआ है मौसम विभाग के अनुसार अब तक 268.1 मिमी (10.5 इंच) बारिश हुई है जबकि इस अवधि तक 323.2 मिमी (12.7 इंच) बारिश होनी चाहिए थी यानी प्रदेश में अब भी 17 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है पश्चिमी मध्यप्रदेश में बारिश सामान्य से 12 प्रतिशत और पूर्वी हिस्से में 17 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म