कॉलेज में दाखिले की आखिरी तारीख 31 जुलाई, स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश का यह आखिरी मौका - Shivpuri

शिवपुरी - मध्यप्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त और अशासकीय महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम आदि) और स्नातकोत्तर (एमए, एमएससी, एमकॉम आदि) कक्षाओं में प्रवेश की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

जिन विद्यार्थियों ने अभी तक कॉलेज में दाखिला नहीं लिया है, वे जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। इस तारीख के बाद प्रवेश का कोई मौका नहीं मिलेगा।

शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस), शिवपुरी के प्राचार्य पवन श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से अपील है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपने मनचाहे कॉलेज में जाकर दाखिला ले लें अधिक जानकारी के लिए संबंधित महाविद्यालय से सीधे संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म