कोलारस में संदिग्‍ध कारणों के चलते महिला ने उठाया आत्‍मघाती कदम - Kolaras



कोलारस - कोलारस में सोमवार को एक बेहद दुखद मामला सामने आया है जहां संदिग्‍ध कारणों के चलते महिला ने उठाया आत्‍मघाती कदम, फिलहाल पुलिस ने मामले को लेकर किसी भी प्रकार का काेई स्‍पष्टिकरण नहीं दिया है जांच जारी होना बताया गया है।

कोलारस के एबी रोड पर किराने की दुकान संचालित करने वाले संजय अग्रवाल की 36 वर्षीय पत्नी पलक अग्रवाल ने अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


घटना के समय मृतका के पति अपनी दुकान पर गए हुए थे। सुबह करीब 10 बजे पलक ने कमरे में फांसी लगा ली। कमरे के गेट खुले हुए थे और तभी सास को फोन की घंटी की आवाज आई कि बहू फोन क्यों नहीं उठा रही है। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा, तो पलक फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।


परिजन तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और लड़की के परिजन न आने के कारण अभी पोस्टमार्टम नहीं हो सका है, जो सुबह किया जाएगा पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म