बदरवास - कोलारस परगना क्षेत्र के बदरवास में आज सुबह करीब 6 बजे शिवपुरी से गुना की ओर जा रहे एक ट्रक ने बदरवास क्षेत्र के सुमेल बायपास पर 4 गौमाताओं को टक्कर मार दी इस दर्दनाक हादसे में 2 गौमाताओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार 2 गौमाताओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी जबकि 2 गंभीर रूप से घायल बताई गई इसके बाद सुबह लगभग 11 बजे तहसील के पास हाईवे पर एक और हादसा हुआ, जिसमें एक गौमाता के आगे के दोनों पैर टूट गए।
सूचना मिलते ही सनातनी गो सेवा समिति मौके पर पहुँची घायल गौमाता का उपचार कराया गया और उसे सड़क से हटाकर सुरक्षित रूप से अनाज मंडी में रखा गया।
सोचने वाली बात यह है कि आए दिन गौमाताएँ सड़क हादसों का शिकार हो रही हैं लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है इस संबंध में माननीय विधायक जी, नगर परिषद अध्यक्ष जी और माननीय सांसद जी को कई बार आवेदन और ज्ञापन दिए जा चुके हैं फिर भी बदरवास में गौमाताओं की उचित व्यवस्था एवं गौशाला निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम दिखाई नहीं दे रहा हमारी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से विनम्र अपील है कि गौमाताओं की सुरक्षा के लिए शीघ्र प्रभावी व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।