शिवपुरी - शिवपुरी जिले में हाल ही में नियुक्त हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आठ दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नई कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के कुशल संचालन और उनकी मुख्य जिम्मेदारियों के प्रति सजग व दक्ष बनाना है।
प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण स्तर में सुधार और छोटे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु :-
स्वास्थ्य एवं पोषण निगरानी :- कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर की निरंतर निगरानी, समय पर टीकाकरण तथा कुपोषण की पहचान करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए जा रहे हैं।
डिजिटल दक्षता (पोषण ट्रैकर ऐप):- विभागीय कार्यों को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए 'पोषण ट्रैकर ऐप' के प्रभावी उपयोग की ट्रेनिंग दी जा रही है।
खेल-खेल में शिक्षा:- 'पोषण भी, पढ़ाई भी' कार्यक्रम के तहत छोटे बच्चों को खेल-खेल में शुरुआती शिक्षा देने के आधुनिक तरीके समझाए जा रहे हैं।
इस आठ दिवसीय गहन प्रशिक्षण से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे केंद्रों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा साथ ही क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों तक सरकारी स्वास्थ्य व पोषण योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पहुँच सकेगा
आठ दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शासन की योजना तहत पबन तिबारी सहायक संचालक शिवपुरी के मार्ग दर्शन मे किया जा रहा है प्रशिक्षण म० बाल विकास विभाग शिवपुरी द्वारा कराया जा रहा है।
