सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर महिला ने की लव मैरिज, 4 महीने बाद होटल के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पहले पति ने भी किया था सुसाइड - Kolaras

कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में फोरलेन पर स्थित खाटू श्याम होटल के एक कमरे में 30 वर्षीय विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली महिला अपने दूसरे पति के साथ होटल के कमरे में रह रही थी। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी और 7 मार्च 2026 को उन्होंने शादी की थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलारस क्षेत्र के मितोजी गांव निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मी कुशवाह के पहले पति ने करीब एक वर्ष पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी इसके बाद लक्ष्मी की इंस्टाग्राम के माध्यम से झांसी निवासी पंकज जाटव से दोस्ती हुई पंकज कोलारस स्थित खाटू श्याम होटल में कुक का काम करता है दोनों ने 7 मार्च 2026 को झांसी के एक मंदिर में विवाह कर लिया।

लव मैरिज के बाद सुसराल पक्ष से विवाद की खबर 

पंकज जाटव ने बताया कि शादी के बाद लक्ष्मी का उसके ससुराल पक्ष से विवाद होने लगा था, जिसके चलते दोनों शिवपुरी में किराए के कमरे में रहने लगे बाद में वह उसके साथ होटल परिसर में बने कमरे में रहने लगी पंकज का आरोप है कि इस दौरान लक्ष्मी की किसी अन्य युवक से फोन पर बातचीत होती थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था बाद में समझौता होने के बाद दोनों साथ रहने लगे थे।

पंकज के अनुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह काम खत्म कर कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था वह दूसरे कमरे के रास्ते अंदर पहुंचा और कुंडी खोलकर देखा तो लक्ष्मी फंदे पर लटकी हुई थी उसने साथी कर्मचारियों की मदद से उसे नीचे उतारा और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इनका कहना 
महिला की फांसी के मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया गया है पीएम रिपोर्ट और परिजनों व संबंधित लोगों के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी - थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई, कोलारस 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म