इंदार पुलिस द्वारा आरोपी के कब्‍जे से 60 लीटर कच्‍ची शराब जप्‍त कर किया गिरफ्तार - Shivpuri



शिवपुरी - कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के थाना इन्दार पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी रितेश यादव के कब्जे से हाथ भट्टी की कच्ची शराब 60 लीटर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने व जीरो टॉलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये हैं उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14.07.2026 को मुखविर की सूचना पर से रितेश यादव पुत्र रूपेश यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम इमलावदी थाना इन्दार जिला शिवपुरी के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब करीबन 60 लीटर कीमती करीबन 6000 रूपये की जप्त कर आऱोपी को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर माननीय न्यायालय कोलारस पेश किया गया आरोपी आदतन अपराधी है व पूर्व मे भी अवैध शराब के अपराध पंजीबद्ध हैं।

उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में इनकी रही सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी विवेक यादव,प्र.आर.वहीद खान, प्रआर.जितेन्द्र सिंह जाट, प्र.आर.हरीसिंह ,प्र.आऱ.भंगू भिलाला,आऱ आनंद भार्गव की सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म