
कोलारस - बुधवार को कोलारस थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई एसआई से टीआई के पद पर पदोन्नति यानि की एक स्टार लगवाने के बाद बुधवार की शाम जैसे ही कोलारस पुलिस थाना पहुंचे उन्होंने अपने सहयोगी स्टाफ से आभार स्वीकार करने के साथ ही कोलारस नगर यानि की पुरानी बस्ती में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च यानि की भ्रमण पर बुधवार की शाम निकले उनका उद्दे्श्य नगर में शांति का माहौल कायम करना इसी उद्देश्य को लेकर अपराधियों में पुलिस के प्रति भय का माहौल बनाने तथा आम लोगो में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया।
नगर में थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई ने बुधवार की शाम पुलिस बल के साथ नगर के पुराने बस स्टैंड से होते हुये एप्रोच रोड, सदर बाजार, जगतपुर सहित विभिन्न मार्गो से होते हुुुये नगर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के की अपील के साथ फ्लैैग मार्च निकाला और नशा मुक्त कोलारस का दिया संदेश।
