नव नियुक्त बीईओ राकेश शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, हुआ स्वागत - Badarwas



बदरवास - विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के रूप में नव नियुक्त राकेश शर्मा ने बुधवार को बदरवास में पदभार ग्रहण किया इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने उनको माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


स्वागत करने वालों में प्रांतीय शिक्षक संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द अवस्थी, बीआरसीसी अंगदसिंह तोमर, प्राचार्य चंद्रवीर सिंह सेंगर, संकुल प्रभारी नीरेंद्र रघुवंशी, त्रिलोक सिंह यादव, चंद्रभान श्रीवास्तव, मनीष बैरागी, कपिल परिहार, कमलेश गुप्ता, संजीव भार्गव, वेदप्रकाश शर्मा, उग्रसेन रघुवंशी, कुलदीप ग्वाल एवं राधाशरण पारीक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


इस दौरान उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि शर्मा के नेतृत्व में विकासखंड की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और विद्यालयों में नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म